फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   CMO's effigy burnt performed

सीएमओ का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया

Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CMO's effigy burnt performed
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। - फोटो : Demo Pic

जिले में हो रही भ्रूण हत्या के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुतला फूंककर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। जन संघर्ष संस्था ने आरोप लगाया कि सीएमओ डा. चंद्र प्रकाश के शह पर ही शहर में चल रहे अवैध चिकित्सा प्रतिष्ठानों में भ्रूण हत्या जैसे अपराध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


संस्था के संजीत कुमार बवोरिया ने कहा कि पिछले दिनों सीएमओ द्वारा आरटीआई के तहत दी गई जानकारी से साफ है कि उधमपुर में हर दिन दो भ्रूणों की हत्या हो रही है। लेकिन अब वह पत्रकार वार्ता कर आरटीआई के तहत दी गई जानकारी को गलत बता रहे हैं। इससे संस्था के सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


बवोरिया साफ कहा कि आरटीआई में दी जानकारी का साक्ष्य है। लगातार हो रही भ्रूणों की हत्या के कारण ही जिले में लड़कियों की संख्या कम होती जा रही है। यह भी जानकारी दी गई थी कि शहर में 6 अवैध नर्सिंग होम, 20 प्रयोगशालाएं, 4 एक्स-रे क्लीनिक और एक फिजियोथैरेपी सेंटर अवैध तरीके से चल रहे हैं। जबकि सीएमओ अपनी ही दी गई जानकारी को दूसरे दिन प्रेस वार्ता कर झुठला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सीएमओ शहर में दिसंबर 2009 से तैनात हैं। आरटीआई के मुताबिक वर्ष 1977 से लेकर दिसंबर 2015 तक जिला अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर सबसे ज्यादा देर तक रहने वाले डॉ. चंद्र प्रकाश को ही सीधा सीएमओ बनाकर उधमपुर में ही तैनात कर दिया गया।


जिस दिन से उन्होंने सीएमओ का कार्यभार संभाला है, तब से वह आए दिन झूठी, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। जन संघर्ष संस्था ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि सीएमओ को तुरंत बर्खास्त करें, अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच जय कुमार शाम लाल, रौशन सिंह, बशीम मीर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed