फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   climate

Udhampur News: आज भी सताएगी ठंड, बादल छाए रहने की संभावना

विज्ञापन
climate
उधमपुर। दोपहर के समय बादल छाने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज शनिवार से बदला हुआ है। शनिवार शाम को बादल छाने के बाद तापमान में गिरावट होना शुरू हो गई थी। इसी के चलते शनिवार रात का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को सुबह के समय मौसम साफ था और धूप निकलने पर सर्दी से थोड़ी राहत भी मिल रही थी, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई। शाम को सूरज के ढलने के बाद ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया और बाहर निकलने कंपकपी महसूस होने लगी थी। वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को भी मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed