{"_id":"61213d018ebc3e79a76f4918","slug":"chopper-service-stalled-after-filling-some-flights-katra-news-jmu2420035136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ उड़ाने भरने के बाद ठप रही चॉपर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ उड़ाने भरने के बाद ठप रही चॉपर सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध पड़ने के चलते मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली चॉपर सेवा सुबह कुछ उड़ाने भरने के ठप रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले भक्तों को अन्य साधनों के जरिये ही दरबार की ओर रवाना होना पड़ा है। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा जारी रही है। भक्तों में मां के दर्शन के प्रति काफी उत्साह है।
शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर कटड़ा-सांझी छत्त के बीच चलने वाली चॉपर सेवा जारी रही। लेकिन इसके बाद त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के बाद सेवा प्रभावित हो गई। उधर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके अलावा भक्त दिनभर पैदल, घोड़ा और पिट्ठू की मदद से दरबार की ओर मां वैष्णो के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान करते रहे।
पंजीकरण के अनुसार शुक्रवार को 12800 भक्तों ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। वहीं, शनिवार शाम पांच बजे तक तीन हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।