फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   chineni news, moon eclipse news

Udhampur News: चंद्र ग्रहण के बाद मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Tue, 09 Sep 2025 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
chineni news, moon eclipse news
चिनैनी। रविवार की रात को चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार की सुबह शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और दान किया। रविवार की रात करीब 9:58 पर चंद्र ग्रहण लगने के बाद कई लोगों ने छत्तों पर पहुंचकर चंद्र ग्रहण देखने का प्रयास किया। आसमान पर बादल छाए रहने से कई जगहों पर चंद्र ग्रहण नहीं दिख पाया क्योंकि आसमान पर बादलों का डेरा लगा हुआ था और ऐसे में बादलों के पीछे चंद्रमा छुपा हुआ था । देर रात को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सोमवार की सुबह कई लोगों ने सुद्धमहादेव के पाप नाशिनी बावली, देविका, मानतलाई के प्राचीन कुंड, गौरीकुंड के प्राचीन कुंड, बैणी संगम में तवी नदी व देविका के हो रहे मिलन में पवित्र स्नान किया और उसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा भी टेका और पूजा अर्चना की । इस दौरान श्रद्धालुओं ने दान आदि भी किया और मंदिरों में पहुंचकर देश की सुख शांति की दुआ भी की । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed