फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chhadi yatra

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई मां पिंगला की छड़ी यात्रा

विज्ञापन
Chhadi yatra
उधमपुर: रामनगर से पिंगला माता की पवित्र छडी रवाना करते श्रद्धालू - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामनगर। श्री माता पिंगला देवी के दरबार के लिए हर साल आयोजित की जाने वाली वार्षिक पवित्र छड़ी यात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। सुबह धार्मिक रीति रिवाज के साथ 11वीं वार्षिक छड़ी यात्रा शीतला माता मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ मां पिंगला देवी के दरबार की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

इसमें भारी संख्या में स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में सुबह छड़ी यात्रा का भगवान नृसिंह मंदिर, शिव मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर में विधिपूर्वक पूजन किया गया। इसके उपरांत थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने विधिपूर्वक पूजा कर पवित्र छड़ी यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रास्ते में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने जलपान की व्यवस्था भी की थी। इस दौरान जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा, और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

पिंगला माता यात्रा कमेटी के प्रधान श्याम पठानिया ने कहा कि माता रानी की कृपा से पवित्र छड़ी यात्रा को धूमधाम से निकाला गया। पुलिस व प्रशासन के सभी प्रबंध अच्छे थे, लेकिन रास्ते की खस्ता हालत के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसलिए, प्रशासन से अपील है कि जल्द इस मार्ग को सुधारा जाए। ताकि, भक्तों को माता के दरबार तक आने जाने में परेशानी न हो।

उधमपुर: रामनगर से पिंगला माता की पवित्र छडी रवाना करते श्रद्धालू

उधमपुर: रामनगर से पिंगला माता की पवित्र छडी रवाना करते श्रद्धालू- फोटो : UDHAMPUR

रामनगर: शीतला माता मंदिर से पिंगला माता की 11वीं पवित्र छड़ी चलाते श्रद्धालू

रामनगर: शीतला माता मंदिर से पिंगला माता की 11वीं पवित्र छड़ी चलाते श्रद्धालू- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed