फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chenani, Satyalta Panchayat, Tarthyal Area, Peoples Vacant House

Udhampur News: तरथयाल मोहल्ले के लोगों ने खाली किए घर, मंदिर की सराय में ली शरण

विज्ञापन
Chenani, Satyalta Panchayat, Tarthyal Area, Peoples Vacant House
चिनैनी मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की सराय में शरण लिए हुए सत्यालता के तरथयाल मोहल्ले के लोग: स्रोत
- चिनैनी उपमंडल की तहसील सत्यालता के तरथयाल मोहल्ले में बारिश के कारण भूस्खलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। उपमंडल चिनैनी की पंचायत सत्यालता के तरथयाल मोहल्ले में रविवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। इससे कई मकान गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। कई लोग अपने घरों को खाली कर मंदिर की सराय में पलायन कर गए हैं।
लोगों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं लेकिन उनकी सुध किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं ली। स्थानीय निवासी श्याम लाल, पवन कुमार घर खाली करने के बाद अपने परिवार के साथ चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की सराय में ठहरे हुए हैं। स्थानीय लोग इनके भोजन-पानी का प्रबंध कर रहे हैं। श्यामलाल तथा पवन कुमार ने बताया कि जब पहली बारिश शुरू हुई थी तो उनके घरों को खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन

उनके मोहल्ले के कई परिवार जो अपने घरों को छोड़कर कोई अपने रिश्तेदार तो कोई स्कूल और कुछ अन्य जगहों पर ठहरे हुए हैं। उनका कहना था कि बच्चों सहित कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह पर जाना पड़ रहा है जिससे उनकी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की सराय में रविवार को करीब तीन परिवार पहुंच चुके थे। कुछ और परिवार भी आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रभावित लोगों की तरफ भी ध्यान दिया जाए ताकि वे भी राहत पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed