फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Chamber of Commerce protested to stop the movement of trucks from Dhar Road

धार रोड से ट्रकों की आवाजाही बंद करने का चैंबर ऑफ कामर्स ने किया विरोध

विज्ञापन
Chamber of Commerce protested to stop the movement of trucks from Dhar Road
उधमपुर। धार रोड पर छह से अधिक टायर के ट्रकों की आवाजाही को बंद किए जाने का एसोशिएट चैंबर आफ कामर्स उधमपुर ने प्रेस वार्ता कर विरोध किया है। चैंबर ऑफ कामर्स के प्रधान का कहना है कि प्रशासन के इस आदेश के कारण सैकड़ों ट्रक चालक परेशान हैं और कई ढाबे व टी स्टाल मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन से मांग है कि जल्द आदेश को वापस लेकर ट्रकों की आवाजाही को शुरू किया जाए।
विज्ञापन

चैंबर आफ कामर्स के प्रधान शाम स्वरूप कल्सोत्रा ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सैंकड़ों ट्रक चालकों के साथ ढाबा व टी-स्टाल मालिक परेशान हो चुके हैं। सांबा से उधमपुर तक पहुंचने में पहले ट्रकों को 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब इनको 110 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इनके लिए 50 किलोमीटर की दूरी को बढ़ा दिया गया है। सैकड़ों ट्रक चालकों का घर धार रोड के किनारे पर है। सबसे अधिक परेशानी ढाबा और टी-स्टाल मालिकों को आ रही है। इनका काम प्रभावित हुआ है। जल्द मांग को पूरा नहीं किया तो उधमपुर में भी लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे और इसका चैंबर आफ कामर्स को भी समर्थन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed