फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   candle march in ramnagar

Udhampur News: रामनगर में व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च, सरोर टोल प्लाजा हटाने की मांग

विज्ञापन
candle march in ramnagar
रामनगर। युवा राजपूत सभा के सदस्यों की रिहाई और सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर रामनगर कस्बे के व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना रोष प्रकट किया। पार्षद संजीव जंडियाल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने वीरवार रात ठीक 8 बजे मुख्य बाजार से कैंडल मार्च निकाला और बस स्टैंड का चक्कर लगाने के बाद गुप्ता चौक पर संपन्न किया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च में व्यापारियों ने मोमबत्तियां जलाकर सरोर टोल प्लाजा को हटाने के लिए एलजी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और रोष प्रकट किया। पार्षद संजीव जंडियाल ने कहा कि एलजी प्रशासन जम्मू के लोगों को हर रोज प्रताड़ित कर रहा है, जिसे अब जम्मू की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। एलजी मनोज सिन्हा से मांग की कि स्मार्ट मीटर और सरोर टोल प्लाजा के मुद्दों का जल्द समाधान निकाला जाए और युवा राजपूत सभा के सभी सदस्यों को रिहा किया जाए अन्यथा रामनगर में और उग्र प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया, पप्पू वर्मा, मनोज लैडा, ज्योति प्रकाश, राजेश कुमार अन्य व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed