फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   camp

चक्खड़ में प्रशिक्षुओं को दी पाठ्यक्रम की जानकारी

विज्ञापन
camp
उधमपुर। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ग्राम चक्खड़ में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 40 एसएचजी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की नायब सरपंच बीना देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य अंकुश शर्मा ने प्रतिभागियों को संसथान द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं के लाभ के लिए केंद्र में उपलब्ध आवासीय, बोर्डिंग सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण (टेलरिंग, ब्यूटी पार्लर आदि) के लिए कुछ आवेदन भी पंजीकृत किए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड के संबंधित मुद्दों, आनलाइन धोखाधड़ी आदि के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में नायब सरपंच बीना देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed