फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   business news

Udhampur News: व्यापार मंडल के पदाधिकारी समस्याओं को लेकर डीसी से मिले

विज्ञापन
business news
संवाद न्यूज एजेंसी उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जतिंद्र वरमानी की अध्यक्षता में शहर में आ रही समस्याओं को लेकर डीसी सलोनी रॉय से मंडल के पदाधिकारी व दुकानदार मिले। इस मौके पर उन्होंने डीसी को बताया कि जिस तरह से शहर के मुख्य बस स्टैंड के साथ जो सरकारी स्कूल है उसे वहां से किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट कर वहां पर पार्किंग या बस स्टैंड बनाया जा सकता है। क्योंकि बस स्टैंड में जगह की तंगी के चलते बस चालकों को अपने वाहनों को खड़ा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में खराब पड़ी मास्ट लाइटों के बारे में भी अवगत कराया। प्रधान ने कहा कि जो शहर के साथ लगते स्लमेह पुल का निर्माण भी जल्द से जल्द करवाया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। वहीं डीसी ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद नगर परिषद के सीईओ को शहर में खराब पड़ी मास्ट लाइटाें की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने के आदेश दिए। डीसी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही स्लमेह पुल का भी निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सलाथिया, विशाल खजुरिया, जितेंद्र कुमार, राहुल मगोत्रा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed