{"_id":"9ca26301244ff44f21e48a18af49e11b","slug":"bsnl-s-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की बिजली काटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल द्वारा बिजली का किराया भुगतान नहीं किए जाने पर सोमवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल की बिजली काट दी।
विज्ञापन
इससे वहां तत्काल काम बाधित हुआ। जानकारी के मुताबिक समय-समय के अनुसार बिजली के किराए का भुगतान नहीं होने के कारण विभाग ने बीएसएनएल को कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन बीएसएनएल द्वारा इसका कोई जवाब तो देना दूर किराया भी जमा नहीं करवाया गया।
इस समय बीएसएनएल पर करीब बीस लाख रुपये बकाया हो गया है। सोमवार को विभाग के मुख्य अभियंता राजन गुप्ता के निर्देश पर विभाग की एक टीम, जिसमें एईई और जेई आदि भी शामिल थे, वहां पहुंची और बिजली कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ और सरकारी विभागों के द्वारा भी बिजली के किराये का भुगतान लाखों में है। उन विभागों को भी चिह्नित कर जल्द कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीम
जिला किश्तवाड़ में सोमवार को बिजली विभाग की एक टीम ने नगर में कई जगहों पर छापेमारी करते हुए करीब चार दर्जन गैरकानूनी तरीके से लगाई गई कुंडिया उतारी और लोगों को नए कनेक्शन लेने की चेतावनी दी गई।
बताया गया कि दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान विभाग की टीम ने 40 हजार रुपये के करीब किराया भी वसूल किया।
कई दिनों से बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया गया। जिला उपायुक्त से शिकायत भी की गई। विभाग उनसे फ्लैट रेट पर किराया वसूल कर रहे हैं। इस पर विभाग ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं जो लगातार छापा मार कर गैरकानूनी ढंग से लगाए कनेक्शन काट रहे हैं।
लोगों से किराया भी वसूल कर रहे हैं। विभाग अधिकारी अनथाल और जूनियर इंजीनियर मनोज शर्मा का कहना है कि हमें उच्चाधिकारियों ने गैरकानूनी कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी का कनेक्शन नहीं है तो मौके पर ही नया कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरलोड के कारण काफी परेशानी आ रही है।