{"_id":"580a72c94f1c1b103070506e","slug":"border-displaced-people-will-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर हुए सीमावर्ती लोगों को मिलेंगे प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर हुए सीमावर्ती लोगों को मिलेंगे प्लाट
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
शमशेर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास ने शुक्रवार को कहा है कि पाक के सीजफायर उल्लंघन से बेघर हुए लोगों को मकान बनाने के लिए प्लाट और अन्य फंड जल्द मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर राज्य सरकार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मन्हास पार्टी की एक बैठक को संबोधित करने के लिए उधमपुर आए थे। अमर उजला से बातचीत में उन्होंने कहा कि कहा कि सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। सेना के हाथ पूरी तरह से खुले हुए हैं। सीजफायर का उल्लंघन पाक की बौखलाहट का सबूत है।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक निरंतर सीजफायर उल्लंघन कर अपने देश में अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने कहा कि पाक के आंतरिक हालात से हर कोई वाकिफ है, इसलिए अपनी आवाम को भटकाने के लिए पाक इस तरह की हरकतें कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फायरिंग से बेघर हुए लोगों के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रोजेक्ट राज्य सरकार को दे दिया गया है। सीमा के पांच किलोमीटर के दायरे में बेघर हुए लोगों को प्लाट दिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा भी सभी तरह के फंड प्रभावितों के लिए मुहैया कराए जाएंगे।