फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   boiling oil, burn

Udhampur News: खौलता तेल डाले जाने से राजिंदर 12 प्रतिशत जला, जीएमसी जम्मू में इमरजेंसी के वार्ड नंबर चार में भर्ती

विज्ञापन
boiling oil, burn
जम्मू। डोडा के काश्तीगढ़ में पत्नी द्वारा खौलता तेल डाले जाने से राजिंदर सिंह का शरीर 12 प्रतिशत झुलस गया है। उन्हें डोडा से राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू के इमरजेंसी वार्ड नंबर चार में भर्ती कराया गया है। राजिंदर फिलहाल विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जीएमसी के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने पुष्टि की कि राजिंदर का शरीर 12 प्रतिशत तक झुलस गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्जरी यूनिट-6 के प्रभारी डॉ. कैलाश ठाकुर के नेतृत्व में मेडिकल टीम चौबीसों घंटे मरीज की देखरेख कर रही है। डॉक्टरों का मुख्य ध्यान घावों को संक्रमण से बचाने और मरीज के दर्द को कम करने पर है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई इस खौफनाक वारदात के बाद राजिंदर को डोडा से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर किया गया था। परिजन का आरोप है कि पत्नी सुमित्रा देवी ने उस समय इस कृत्य को अंजाम दिया जब राजिंदर गहरी नींद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed