फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Blood donation

कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
Blood donation
उधमपुर में जिला अस्पताल में रक्तदान करते कांग्रेस नेता - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। वह एक दृढ़ संकल्प वाली महिला थीं। उन्होंने देश की एकता व अखंडता से कभी समझौता नहीं किया। इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध में विश्व शक्तियों के सामने न झुकने के नीतिगत और समयानुकूल निर्णय क्षमता से पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई। लेकिन 31 अक्टूबर 1984 को उन्हें अपने अंगरक्षक की ही गोली का शिकार होना पड़ा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा व विजय मन्हास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed