फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bjp news udhampur

संगठन के चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक

विज्ञापन
bjp news udhampur
उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पूरे प्रदेश में संगठन के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में उत्साह है। इसके साथ ही चुनाव को लेकर जिला स्तर पर बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी संदर्भ में रविवार को बट्टलबालियां स्थित जिला भाजपा कार्यालय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला उधमपुर के सभी मंडल प्रधान व उनके प्रभारी तथा सभी मोर्चा प्रधान शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया , जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता , पूर्व विधायक दीना नाथ भगत , पूर्व विधायक पवन गुप्ता , अरुण छिब्बर व जिला प्रभारी सतपाल शर्मा भी मौजूद थे। शमशेर सिंह ने जिला के सभी मंडल अध्यक्षों से चुनाव के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की व उनसे सुझाव भी पूछे। पवन खजूरिया ने मेहनती, ईमानदार व विकास में विश्वास रखने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को संगठन कार्य को बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद सभी मंडल प्रधानों तथा उनके दो दो प्रभारियों को बूथ स्तर के चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सदस्यता अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वह जल्द से जल्द इसे संपन्न करें, ताकि 11 सितंबर से चुनावों की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके, जिसमें कि बूथ स्तर के प्रधान बनाए जाएंगे और इसके बाद मंडल तथा जिला स्तर के चुनावों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने धारा 370 हटाए जाने का स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सोमराज, कृष्ण लाल, सोमनाथ , नीलम नरगोत्रा, महासचिव विकास कोंगड़ा, एडवोकेट अमित शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed