फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bhamag block, work progress, mla

Udhampur News: विधायक ने भमाग ब्लॉक का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति जांची

विज्ञापन
bhamag block, work progress, mla
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने सोमवार को भमाग ब्लॉक के डंगाकोट, टोट, देवगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं। डंगाकोट में विधायक ने 30 लाख की लागत से बन रही रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। इसके बाद विधायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोट में पहुंचे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने परिसर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि मांग को संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा। मिडिल स्कूल चरालाकोट में 20.85 लाख की लागत से बन रहे कक्षों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। टोट से सुखलघाटी मार्ग पर 1031.64 लाख से हो रहे ब्लैकटॉप कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। विधायक ने बाढ़ से टोट व देवगढ़ पंचायतों में क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्गों का निरीक्षण किया और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देवगढ़ में जनसभा की। इसमें लोगों ने पेयजल, सड़क संपर्क और अन्य समस्याएं उठाईं। विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा, हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed