फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Basic facilities should be provided in Machail

मचैल में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं

विज्ञापन
Basic facilities should be provided in Machail
किश्तवाड़। पाडर सबडिवीजन की दूरदराज मचैल तहसील के लोग मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। इसके साथ ही वार्षिक मां चंडी की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इस संबध में रंगेल सिंह, करतार सिंह आदि ने सर्व शक्ति सेवक संस्था की ओर से उपराज्यपाल को मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्षिक यात्रा के दौरान हजारों यात्री माता चंडी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन दर्शनी दरवाजा के पास डेढ़ किलोमीटर लंबे फुटपाथ ही हालत खराब है। इसके अलावा कुंडेल से लेकर मचैल तक बिजली केबल को उसे भूमिगत किया जाना चाहिए, ताकि बर्फबारी के दौरान न टूटें। इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमूरी, चिशोती और मचैल में बिजली लाइनमैन कर्मी तैनात करने की मांग की है, ताकि समय पर क्षतिग्रस्त लाइन को सही किया जा सके। मोबाइल टावर भी स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान भक्तों को संपर्क करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed