फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BasantGarh, Landslide, Heavy Rainfall

Udhampur News: बसंतगढ़ में भूस्खलन से रामनगर-बसंतगढ़ संपर्क टूटा

विज्ञापन
BasantGarh, Landslide, Heavy Rainfall
उधमपुर। बसंतगढ़ के बलोता अपरेला में बादल फटने के आई बाढ़ का द्श्य जिससे कई मकान का पहुंचा नुकसा
- 33 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त कई इलाकों में बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के गंदटॉप इलाके में भूस्खलन होने पर मंगलवार को रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग का संपर्क टूट गया। साथ में 33 केवी की बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण दो बिजली के खंभे भी गिर गए।



बता दें कि सोमवार देर रात से हो रही लगातार तेज बारिश के कारण बसंतगढ़-रामनगर मार्ग के बीच पड़ता गंदटॉप इलाके में मार्ग के साथ भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। इस कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया तथा 33 केवी की लाइनें भी टूट गईं। साथ में दो बिजली के खंभे भी टूट कर गिर गए। तहसील बसंतगढ़ के अंतर्गत पड़ते सभी गांवों में बिजली बंद हो गई। रात के समय अंधेरा पसर रहा है।
विज्ञापन

इसी के साथ बसंतगढ़-रामनगर मार्ग पर विभिन्न जगहों पर मार्ग पर पेड़,पत्थर, मलबा गिरने की वजह से मंगलवार पूरा दिन यातायात ठप रहा। कोई भी यात्री वाहन रवाना नहीं हो सका। बसंतगढ़ के समाज सेवक संजय कुमार, पवन रासल ने कहा कि बिजली बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मोबाइल भी चार्ज न होने से बंद पड़े हैं। बारिश से हो रहे नुकसान के बारे में नहीं पता चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूरत-ए-हाल में अगर प्रशासन कोई सूचना जारी करेगा तो हमें कैसे पता चलेगा। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की बारिश बंद होते ही तुरंत विभाग हरकत आए और क्षतिग्रस्त बिजली की तारों को ठीक किया जाए।

उधर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के अधिकारी ने बताया कि बसंतगढ़-रामनगर मार्ग यातायात के लिए बंद है। कई जगहों पर पस्सियां गिरी हुई हैं। गंदटॉप में भारी भूस्खलन होने रास्ता बंद है। बारिश बंद होने के बाद ही मार्ग खुलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed