{"_id":"61993651f6c1ba43c66f8c18","slug":"awareness-udhampur-news-jmu2482612196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर एससी, एसटी, ओबीसी विकास निगम ने सेरमंजला तथा सेरवालां गांव में लगाया जागरूकता शिविर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर एससी, एसटी, ओबीसी विकास निगम ने सेरमंजला तथा सेरवालां गांव में लगाया जागरूकता शिविर,
विज्ञापन
रामनगर। जम्मू-कश्मीर एससी, एसटी, ओबीसी विकास निगम ने रामनगर के ब्लॉक घोरडी के सेरवालां और सेरमंजला गांव में एक जागरूकता शिविर लगाया। इसमें लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रपत्र भी वितरित किए गए।
मौके पर निगम के डीजीएम नवीन कुमार शर्मा और जिला प्रबंधक जोगिंद्र पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एस, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के विकास व उत्थान के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विभाग की तरफ से आसान किस्तों पर उपलब्ध ऋणों और सब्सिडी की जानकारी भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि संबंधित वर्ग का कोई भी व्यक्ति विभाग कार्यालय में आकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर इच्छुक अभ्यर्थियों के फॉर्म भी भरे गए।