फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   awareness programme

Udhampur News: बाल विवाह रोकने के लिए किश्तवाड़ अस्पताल में जन जागरूकता कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
awareness programme
किश्तवाड़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से जिला अस्पताल में जन जागरूकता कार्यक्रम करवाया। संरक्षण अधिकारी तौसिफ इकबाल बट ने बाल विवाह रोकने में जनता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि वे 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह होने से रोकें।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की पैरालीगल अरुणा रानी ने समाज से बाल विवाह की प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक विक्की शर्मा ने 1098 पर सूचना देने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अंत में सामाजिक कार्यकर्ता नेहा ठाकुर ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ संकल्प दिलाया। यहां काजल परिहार, आकिब काजी, विभा शर्मा, शशि कुमार और अशफाक अमीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed