फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness program organized in Amroh Panchayat under nutrition fortnight

पोषण पखवाड़े के तहत अमरोह पंचायत में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
Awareness program organized in Amroh Panchayat under nutrition fortnight
उधमपुर/रामनगर। उचित आहार लेकर बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाया जा सकता है। इसलिए सभी लोग इसका ध्यान रखें और सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। यह अपील स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने लोगों से की।
विज्ञापन

वीरवार को आइसीडीएस प्राजेक्ट रामनगर की ओर से पंचायत अमरोह में पोषण पखवाड़े के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें हेल्थ एंड न्यूट्रीशियन मोबलाईजर अनिल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कुपोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए सरकार की ओर से पोषण अभियान की शुरूआत की गई है, ताकि बीमारियों पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में देश की कुपोषण दर में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अन्य देशों के मुकाबले स्थिति गंभीर है। जिससे निपटने के लिए सरकार ने 2017 में पोषण अभियान शुरू किया है। यह केंद्र सरकार की प्रमुख और दूरदर्शी योजना है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को दूर करना है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच पोषण में सुधार पर केंद्रित है। लाभार्थियों से अपील है कि वह योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर सुपरवाइजर आशा रानी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed