फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness campaign launched in Katra to save ozone layer

ओजोन परत बचाने के लिए कटड़ा में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
Awareness campaign launched in Katra to save ozone layer
कटड़ा। रियासी वन विभाग व बींग इंडियन पैट्रियट्स संस्था की ओर से 35वां विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इसके तहत धर्मनगरी सहित वैष्णो देवी मार्ग पर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक शर्मा ने बताया कि जीवन के लिए ओजोन परत का विशेष महत्व है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण से इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसके बचाव के लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। संस्था के हिमांशु शर्मा ने कहा कि धर्मनगरी ऐसा स्थान है, जहां देशभर से लोग पहुंचते हैं। इसलिए यहां पर जागरूकता अभियान चलाने से देशभर में संदेश जाएगा। वन विभाग के रेंज अधिकारी सौरभ डमराल ने बताया कि अधिक पौधे लगा कर ओजोन परत को कमजोर होने से बचा सकते हैं। इस मौके पर एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एडी पर्यटन विभाग अंबिका बाली, नगरपालिका स्वच्छता अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed