फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Attack with Sharp Weapon On Horses

Udhampur News: किश्तवाड़ में पांच बेजुबान घोड़ों पर कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
Attack with Sharp Weapon On Horses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में सोमवार तड़के एक हृदय विदारक घटना सामने आई। संग्रामभाटा के पास पांच घोड़े घायल अवस्था में मिले। कुछ शरारती तत्वों की ओर से इन पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने जब घोड़ों को जख्मी हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पांच घोड़े लहूलुहान हालत में हैं। ऐसा लगता था कि रात के समय अंजान लोगों ने इन पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला किया। एक घोड़े की पीठ के अंदर कुल्हाड़ी धंसी हुई थी और खून निकल रहा था। पुलिस ने तुरंत पशु चिकित्सकों को बुलाया। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घोड़ों पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन घोड़ों का मालिक कौन है, इसका भी अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। घोड़ों का उपचार करवाया ज3ा रहा है। इस घटना से लोग भी हैरान हैं कि कौन ऐसे बेरहमी से बेजुबान घोड़ों पर कुल्हाड़ी से हमला कर सकता है। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed