फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   At least four new cases of corona found after three months

तीन माह बाद मिले कोरोना के सबसे कम चार नए मामले

विज्ञापन
At least four new cases of corona found after three months
उधमपुर। जिले में रविवार को केवल चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 42 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। करीब तीन महीने के बाद जिले में दस से कम मामले सामने आने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिली है। जबकि इससे पहले हर रोज 20 या फिर इससे अधिक मामले सामने आ रहे थे। मामलों में अचानक से इतनी बड़ी जिलावासियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल महीना शुरू होने के साथ ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। कई दिनों तक जिले में 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाते रहे। इसके साथ इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई तो हर रोज 100 से अधिक लोग संक्रमित पाए जाने लगे। जून महीना शुरू होने के बाद इनकी संख्या 20 से 30 के करीब पहुंच गई। लेकिन रविवार को करीब तीन महीने के बाद सबसे कम चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक व्यक्ति टिकरी और तीन बसंतगढ़ में संक्रमित पाया गया है। शहर के साथ रामनगर, चिनैनी, मजालता, पंचैरी में कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10988 हो गए हैं। इनमें से 10608 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 131 की सक्रमण से मौत हो चुकी है और अब जिले में सक्रिय मामले 249 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed