फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   As soon as the shops open, the social distance is flying in the markets

दुकानें खुलते ही बाजारों में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां

विज्ञापन
As soon as the shops open, the social distance is flying in the markets
उधमपुर। देविकानगरी के बाजार में रौनक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब हर रोज हजारों की संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की संख्या बढ़ने पर दुकानदार बहुत ज्यादा राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन सामाजिक दूरी के नियम की पूरी तरह से धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस व प्रशासन भी इसको लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक की प्रक्रिया के चलते तीन सप्ताह से बाजार में दुकानों को रोटेशन के हिसाब से खोलने की अनुमति मिली है। कई दुकानों को अब सप्ताह में दो दिन तक खोलने की अनुमति मिली है। दुकानें खुलने के बाद अब ग्राहकों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने विभिन्न रूट पर यात्री वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। इससे बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। बुधवार को बाजार में कई दुकानों के खुलने के बाद लोगों का सुबह नौ बजे पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती चली गई और दोपहर तक बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया था।
विज्ञापन

रेहड़ियों व फड़ियों पर फल, सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। दुकानों में ग्राहक सामाजिक दूरी के नियम को पूरी तरह से नजर अंदाज कर रहे थे। इनको रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा था। लोगों की संख्या बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भ्ज्ञी बहुत ज्यादा देखी गई। इसी कारण कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनती रही। पुलिस के लिए अब यातायात व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल होता जा रहा है। बाजार में बुधवार को हर रोज खुलने वाली दुकानों के साथ ग्रासरी, वर्तन, क्राकरी, स्टेशरी, किताब, फोटोस्टेट, प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल की दुकानें खुली। इन दुकानों पर काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे। इसके साथ बाजार में रेहड़ियों व फड़ियों पर भी कपड़े, जूते व अन्य कई तरह का सामान बिकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed