फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Arun Jaitley

पूर्व वित मंत्री जेटली को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Arun Jaitley
उधमपुर। बट्टल बालियां स्थित भाजपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजुरिया ने कहा कि जेटली पार्टी में विशेष स्थान रखते थे। उनकी काबलियत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह भी उनके मुरीद थे। संगठन के लिए वह सदैव संकटमोचन का कार्य करते रहे। उनके दिल में जम्मू कश्मीर विशेषकर जम्मू के लोगों के लिए विशेष लगाव था। जिला प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही राजनीति में आ गए थे। 1974 में वह डीयूएसयू के प्रधान चुने गए। उसके बाद 1975 में आपातकाल के दौरान जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने घर पहुंची तो वह छत से छलांग लगाकर भाग गए। अगले ही दिन विश्वविद्यालय में पहुंच कर आपातकाल के विरुद्ध प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी। वरिष्ठ नेता सोमराज , सुभाष गुप्ता , पूर्व विधायक पवन गुप्ता , महासचिव एडवोकेट अमित आदि ने भी उनको याद किया। वरिष्ठ नेता सतपाल सल्लन, सोमनाथ ठंडा, अशोक मेहरा, नीलम नरगोत्रा, म्यूनिसिपल प्रधान जोगेश्वर गुप्ता , सुरिंदर सिंह खालसा, अनिल अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed