फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Arti will live in Shivkhodi

शिवखोड़ी की आरती का होगा सीधा प्रसारण

Tue, 27 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी Updated Tue, 27 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arti will live in Shivkhodi
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा। - फोटो : अमर उजाला

वैष्णो माता की आरती की तर्ज पर अब शिवखोड़ी धाम में भी होने वाली आरती का सीधा प्रसारण लोग अपने घरों के टीवी सेटों पर देख सकते हैं। शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू की ओर से टेलीविजन पर भगवान शिव की आरती का सीधा प्रसारण कराने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। नए साल में कुछ दिनों के भीतर ही देश-विदेश के श्रद्धालु सीधे टीवी पर शिवखोड़ी धाम की आरती देखकर अभिभूत हो सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को बोर्ड हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए स्थानीय लोगों व होटल, रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवेल्स के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए गए। 
विज्ञापन


मंगलवार को शिवखोड़ी घाम के शिव शक्ति भवन में हुई बैठक में महिला कॉलेज परेड जम्मू की म्यूजिक प्रोफेसर अनुपमा शर्मा तथा बोर्ड के सदस्य सरदारी लाल दूबे की ओर से बैठक कर टेलीविजन पर प्रसारित होने वाली आरती को लाइव करने को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान कहा गया कि गुफा के बाहर हवन नियमित तरीके से रोजाना होता है। आरती और पूजा भी होती है। इसमें नवीनता की जरूरत के मद्देनजर पुजारियों से भी बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएचवन से बात पक्की हुई
बैठक में गुफा के भीतर व बाहर सौंदर्यीकरण की बात पर भी चर्चा हुई। रनसू के एग्जिक्यूटिव आफिसर महेश शर्मा के अनुसार शिव आरती व पूजा का सीधा प्रसारण करवाने के लिए टीवी चैनल एमएचवन के साथ बात पक्की हो गई है। जल्द ही लोगों को रोजाना इसकी आरती देखने व सुनने को मिलेगी। वहीं बोर्ड के इस कदम से धाम की ख्याति देश विदेश तक पहुंचेगी। गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी के मंदिर में सुबह शाम होने वाली आरती का सीधा प्रसारण पहले से ही होता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed