फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   arrest

चार लाख के सिगरेट के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
arrest
उधमपुर। पुलिस ने चोरी के एक और मामले को सुलझाया है। करीब चार लाख रुपये के सिगरेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है। उधर, पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले जम्मू के व्यापारी को भी पकड़ा है। सप्ताह के अंदर चोरी का मामला सुलझने के बाद व्यापार मंडल ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर की रात को चोरों ने धार रोड किनारे स्थित कस्तूरी लाल गुप्ता की होलसेल दुकान का शटर तोड़कर करीब चार लाख रुपये के सिगरेट के साथ कुछ नकदी चोरी कर लिया था। जांच के दौरान दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला तो उसमें पूरी वारदात नजर आ गई थी। फ़ुटेज में रिकार्ड घटना के मुताबिक सामने की सड़क से मास्क पहने दो लोग सुबह सवा चार बजे के करीब दुकान के पास आते हैं। फिर राड के जरिए दुकान का शटर व ताला तोड़कर अंदर घुसते हैं और महंगे सिगरेट व अन्य चीजों को तीन बोरियों में भरकर ले जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान मोहम्मद मुनीर निवासी क्रिमची उधमपुर से पूछताछ की, जिसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि अपने एक साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था और सामान जम्मू के व्यापारी अबी शर्मा निवासी पीरखो जम्मू को बेच दिया है। पुलिस ने जम्मू के व्यापारी को भी पकड़ कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया है। इसके साथ चोर के दूसरे साथी की तलाश भी शुरू कर दी है। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी व अन्य का कहना है कि पुलिस ने सतर्कता के साथ मामले को कम समय में सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed