{"_id":"69961737138962a945088b76","slug":"aproach-road-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-132774-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सुई में 1.18 करोड़ से बनेगी अप्रोच रोड, आवाजाही में परेशानी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सुई में 1.18 करोड़ से बनेगी अप्रोच रोड, आवाजाही में परेशानी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
- एमआरएफ परियोजना को गति मिलने के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी
उधमपुर। सुई में नगर परिषद की तरफ से स्थापित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) यूनिट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जल्द अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 1.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार अप्रोच रोड के निर्माण से न केवल एमआरएफ परियोजना को गति मिलेगी, बल्कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होगी। सड़क सुविधा के अभाव में सामग्री और मशीनरी को साइट तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पहुंच मार्ग बनने से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
कचरे के वैज्ञानिक निपटान और पुनर्चक्रण में यूनिट अहम भूमिका निभा रही है। यहां शहर के कचरे को लाया जाता है और फिर चरणबद्ध तरीके से उसका निपटान किया जाता है। बीते साल बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस कारण कचरे को यूनिट तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था। विभाग के मुताबिक निर्माण कार्य के तहत आवश्यक कटिंग, फिलिंग, ड्रेनेज व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने परियोजना का स्वागत किया है। मोहन लाल, राजिंदर कुमार, सोमराज, हंसराज, ताराचंद व अन्य का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र का विकास होगा और भविष्य में अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भी रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
सुई के लिए अप्रोच रोड के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जिस के पूरा होते ही आगे का काम पूरा किया जाएगा।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग।