फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anti tobacco day

तंबाकू को न कहो और जिंदगी को हां कहो

विज्ञापन
Anti tobacco day
उधमपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शहर में जागरूकता रैली निकालते जिला अस्पताल के एएनएमटी स्कूल क? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली। इसमें एएनएमटी स्कूल के छात्रों व स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लेकर शहरवासियों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया, और इससे बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय भट मुख्य मेहमान थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली शहर के अस्पताल रोड, रामनगर चौक समेत विभिन्न हिस्सों से होकर वापस जिला अस्पताल में संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र व छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लिखी तख्तियां व बैनर थाम रखे थे, और ‘तंबाकू को न कहो और जिंदगी को हां कहो’ के नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने शहरवासियों को बताया कि तंबाकू के सेवन से लोग कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए, किसी को भी तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि तंबाकू निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। तंबाकू का सेवन जिंदगी के लिए बहुत खतरनाक और कई तरह की जानलेवा बीमारियों की जड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तंबाकू फेफड़ों और मुंह के कैंसर का मुख्य कारक है। इसलिए, इसका सेवन नहीं करना चाहिए। तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह रैली भी इसी कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed