फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ansnkari sent Jammu

आमरण अनशनकारी अब जम्मू भेजे गए

Fri, 18 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Fri, 18 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
 Ansnkari sent Jammu

बुधवार की रात को यहां के अस्पताल लाए गए मजदूर यूनियन के नेता भुपिंदर सिंह जम्बाल तथा उनके चार अन्य साथियाें को वीरवार की दोपहर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मजदुर नेता के पेट में दर्द व संक्रमण की शिकायत के बाद यहां के डाक्टरों उनको रेफर करने का फैसला किया। वहीं उनके चार अन्य साथियों को भी उनकी मांग पर रेफर कर किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले मजदूर नेता व उनके साथियों से बातचीत करने के लिए जिला विकास अयुक्त सुषमा चौहान, एडीसी शिव कुमार गुप्ता, एसएसपी सुजीत कुमार अस्पताल पहुंचे थे। यहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनकी मांगों को लेकर राज्यपाल से बात हो चुकी है।  राज्यपाल के साथ 27 दिसंबर को मजदूरों की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही कोई उचित फैसला हो पाएगा। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी के भवन तक जाने के लिए बनाए गए नए मार्ग से यात्रा नहीं चलाने की मांग को लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि यात्रा पुराने मार्ग से ही जारी रखी जाए।


बुधवार को कटड़ा में बंद सफल रहने के बाद शाम को मजदुर नेता तथा उनके चार साथियों को उठाकर जिला अस्पताल में उठा कर के लाया भर्ती कराया गया। इसके बाद वहां बैठे अन्य मजदूरों की भीड़ को हटाने के लिए लाठी चार्ज किया गया और धारा 144 लागू कर कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed