फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Another new case of corona infection in the district

जिले में कोरोना संक्रमण का एक और नया मामला

विज्ञापन
Another new case of corona infection in the district
उधमपुर। जिला में मंगलवार को एक व्यक्ति और कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में रहे पांच लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ ही टेस्ट भी करवाए गए हैं। जिले में संक्रमण के सात मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ ही महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुछ दिनों के बाद एक या दो लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं। सोमवार को जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था, लेकिन मंगलवार को एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4325 हो गए हैं। इनमें से 4261 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब केवल सात सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से छह लोगों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। 61 लोगों को अभी भी होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed