फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Annual Navratri festival in Katra from seven

कटड़ा में वार्षिक नवरात्र उत्सव सात से

विज्ञापन
Annual Navratri festival in Katra from seven
जम्मू/कटड़ा। कोविड चुनौतियों के बीच सात से 15 अक्तूबर तक श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में वार्षिक नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा सहित भव्य कार्यक्रमों में जम्मू-कश्मीर और भारत की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। एशिया चौक पर मुख्य कार्यक्रम होगा। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र उत्सव के सुचारु संचालन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि नवरात्र उत्सव के दौरान कोविड प्रोटोकाल को हर हाल में सुनिश्चित बनाया जाए। उत्सव के सफल संचालन के लिए हितधारक अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने बड़ी सभाओं को शामिल करने वाली गतिविधियों को उत्सव से बाहर रखने का सुझाव दिया। होटलियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उत्सव के दौरान पर्यटकों और मेहमानों की सुविधा के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंडलायुक्त ने कसबे से सौंदर्यीकरण, स्वच्छता के प्रावधान, आवश्यक सेवाओं, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रभात फेरी, माता की कहानी पाठ, भक्ति गीत प्रतियोगिता, दंगल और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे सामूहिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि डीसी रियासी की अध्यक्षता वाली समिति अंतिम निर्णय लेने के लिए संबंधित स्थानों का निरीक्षण करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्सव पूर्व संबंधित विभाग समन्वय मजबूत बनाकर सभी जरूरी इंतजामों को सुनिश्चित बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed