{"_id":"589b65164f1c1b8a5237aa23","slug":"announced-another-train-for-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, चलेगी एक और ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, चलेगी एक और ट्रेन
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले यात्रियों को राहत प्रदान करते हुए रेलवे ने 04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस नई ट्रेन चलाने का एलान किया है। रेलवे की घोषणा के अनुसार यह ट्रेन तीन अप्रैल से एक जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अभी से नई ट्रेनों का एलान करना शुरू कर दिया है। रेलवे कटड़ा में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं को लेकर नई ट्रेनों का एलान कर रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को चलाने का एलान किया है। प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को यह आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी और मंगलवार व शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी से रवाना होगी। इसके ठहराव के लिए गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुज्जफनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी व उधमपुर स्टेशन रखे गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली से रात 10:20 मिनट रवाना होगी और कटड़ा में दोपहर दो बजकर पांच मिनट पहुंचेगी। कटड़ा से रात 11:50 पर रवाना होगी और दोपहर एक बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।