फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger over the closure of traffic from Dhar road of big vehicles

बड़े वाहनों का धार रोड से यातायात बंद करने पर आक्रोश

विज्ञापन
Anger over the closure of traffic from Dhar road of big vehicles
उधमपुर। धार रोड से छह से अधिक टायर के ट्रकों की आवाजाही को बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को ढाबा और टी-स्टाल मालिकों ने रौन दोमेल इलाके में डीसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही बंद करने के बाद सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। प्रशासन जल्द आदेश को रद्द कर राहत प्रदान करे। ऐसा नहीं होने पर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

रौन दोमेल व्यापार मंडल के सदस्य समर सिंह के नेतृत्व में ढाबा और टी-स्टाल के मालिकों और कर्मचारियों नें डीसी के आदेश के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने तीन अगस्त को छह से अधिक टायर के ट्रकों की आवाजाही धार रोड से बंद कर सैकड़ों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उधमपुर से लेकर सांबा तक सैकड़ों ढाबे और टी-स्टाल है। यह सभी 50 साल से इस रूट पर चलने वाले ट्रकों पर निर्भर हैं। लेकिन जब से आवाजाही को बंद किया है, तब से वह बेरोजगार हो गए हैं। डीसी ने आदेश में कहा कि इन ट्रकों के सांबा के रास्ते धार रोड से गुजरने से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ डीसी ने आदेश में कहा है कि ट्रकों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात को सुचारु रूप से चलाना तो पुलिस का काम है। इसके पीछे सैकड़ों ढाबा और टी-स्टाल वालों को सजा नहीं देनी चाहिए। अगर डीसी ने जल्द आदेश को रद्द नहीं किया तो वह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ढाबा और टी-स्टाल मालिकों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed