फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over low voltage and undeclared cuts

लो वोल्टेज और अघोषित कटौती करने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over low voltage and undeclared cuts
उधमपुर। शहर के साथ लगते मेलड़ी व फंग्याल के लोगों ने बिजली की लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से परेशान होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गर्मी के साथ ही बिजली अघोषित कटौती बढ़ गई है। लो वोल्टेज के कारण स्थिति खराब हो गई है। कई बार मांग करने के बाद भी बिजली विभाग उनकी परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे फंग्याल व मेलड़ी के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान सुषमा कुमारी व अन्य ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। बिजली विभाग रात के समय पांच से छह घंटे बिजली की कटौती कर रहा है और जब बिजली आती है तो वह लोड कम होता है। इससे न तो पंखे व फ्रिज चल पा रहे हैं और न ही मोबाइल फोन चार्ज हो पा रहे हैं। हालात यह बन गए हैं कि चार दिन से सभी लोग रातें जाग कर गुजारने को मजबूर हैं। कई बच्चे बीमार हो गए हैं। पीडीडी अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने विभाग से उचित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed