फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ancient Pond

Udhampur News: प्राचीन तालाब के चारों ओर बनाया जाए डंगा

Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ancient Pond
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ​स्थित पीर बाबा चौक के पास प्राचीन तालाब 
पीर बाबा चौक जखैनी क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद से की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वार्ड नंबर एक में स्थित पीर बाबा चौक के पास स्थित प्राचीन तालाब के चारों ओर डंगा न होने से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण तालाब का जलस्तर लगातार कम होता जा रहा है। रिसाव रोकने के लिए लोगों ने प्राचीन तालाब के चारों ओर डंगा बनाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब में मछली रहती है। उसे बचाने के लिए भी तालाब में जलस्तर अधिक होना चाहिए लेकिन तालाब का जलस्तर कम होने के कारण पिछले दिनों इस तालाब में कई मछलियां मर चुकी हैं। इसका कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी बताया गया है।
विज्ञापन

अब स्थानीय लोग नगर परिषद से तालाब के चारों ओर डंगा बनाकर तालाब की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि इस प्राचीन तालाब की धरोहर को बचाने के साथ ही इसमें पल रहीं मछलियों को भी बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई सौ साल पुराने इस तालाब से लोगों के बुजुर्गों की यादें जुड़ी हैं। इस कारण भी स्थानीय लोग इस धरोहर को बचाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद से गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि वह लोग पिछले काफी लंबे समय से प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो सकी।
स्थानीय निवासी मनोज खजुरिया का कहना था कि किसी जमाने में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों में होने वाले विवाह और अन्य समारोह में इसी तालाब के पानी का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन मौजूदा समय में तालाब की दयनीय दशा और सफाई न होने के कारण अब इसमें से मवेशी भी पानी नहीं पी सकते।

संजय शर्मा का कहना है कि अगर तालाब के चारों ओर डंगा बना दिया जाए तो इसमें जलस्तर बढ़ जाएगा। रमेश कुमार का कहना था कि बारिश के दिनों में तालाब में डंगा न होने के कारण सारा पानी बह जाता है। इस कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंकित शर्मा ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से इस प्राचीन धरोहर को बचाने की मांग की है। इसे जल्द पूरा कराया जाना चाहए।

- कोट-
विभाग की ओर से प्राचीन तालाब को बचाने के लिए और उसके चारों ओर डंगा बनाने के लिए अमृत योजना के तहत डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही तालाब के चारों ओर डंगा बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। - विशाल सदोत्रा, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर।

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article