{"_id":"62b9f041b6479019fe70f7e7","slug":"amar-nath-yatra-udhampur-news-jmu262809091","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के लिए राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के लिए राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन
उधमपुर: अमरनाथ यात्रा को लेकर जखेनी पुलिस नाके पर कश्मीर जाने वाली गाड़ियों को किया जा रहा है चेक.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा को लेकर उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। हर आवाजाही पर सुरक्षाबलों की नजर है। अब राजमार्ग करीब दो महीने तक कड़ी सुरक्षा में रहेगा।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने कई दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसको लेकर पुलिस ने सीआरपीएफ, बीएसएफ व सेना के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर रणनीति तैयार की। अब यात्रा नजदीक आने के साथ ही रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने टिकरी से चिनैनी तक राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी है। शहर व साथ लगते इलाकों में नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। यात्रियों को पहचान पत्र दिखाने पर आगे जाने दिया जा रहा है।
पुलिस ने जखैनी, टिकरी, रैंबल में भी नाके लगाए हैं। इसके साथ राजमार्ग पर हर आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी पर संदेह है तो उसे रोक कर पूछताछ की जा रही है। सीआरपीएफ व सेना भी राजमार्ग पर तैनात है, और लगातार गश्त लगा रही है। बुधवार 29 जून की सुबह अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच उधमपुर से गुजरेगा। इसलिए, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।