{"_id":"62a629eaccba1c61726c5f8b","slug":"amar-nath-yatra-udhampur-news-jmu2617873137","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर पहुंचने लगे बाबा बर्फानी के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर पहुंचने लगे बाबा बर्फानी के भक्त
विज्ञापन
उधमपुर: बाबा बर्फानी के दर्शन को पैदल जाते वक्त.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अधिकारिक तौर पर श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही देशभर से पैदल व साइकिल पर यात्रा करने वाले भक्तों का उधमपुर से गुजरना शुरू हो गया है। हर रोज श्रद्धालुओं की कई टोलियां उधमपुर से महादेव के जयकारे लगाते हुए गुजर रही हैं।
भक्तों के अंदर बाबा बर्फानी के दर्शन करने का जोश देखते ही बनता है। इनमें से कुछ भक्त ऐसे भी हैं, जो मन में बाबा बर्फानी के दर्शन की प्रबल आस लिए पैदल ही मीलों की दूरी तय कर उधमपुर से गुजर रहे हैं। इनके अंदर न तो किसी बात का डर है, और न ही दुनिया की कोई चिंता। बस कोरोना संकट के दो साल के बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू होने की खुशी लिए घर से निकले हैं।
शनिवार को मुंबई और पंजाब से आए तीन दोस्तों की एक टोली उधमपुर से गुजरी, जो 17 मई को घरों से पैदल ही अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए हैं। करीब 25 दिन का सफर तय करने के बाद वे शनिवार को उधमपुर पहुंचे थे। वे बाबा बर्फानी की यात्रा पर हर साल आते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने मन बनाया कि वे पैदल ही बाबा के दरबार में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भोले बाबा की कृपा से जम्मू कश्मीर में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह उन्हें लोगों का काफी सहयोग मिला है। कहीं भी रहने और खाने पीने की कमी उन्हें अब तक नहीं हुई। इससे अभी तक उनकी यात्रा काफी सुगम और प्रसन्नता से भरी रही। उनका कहना था कि उनके मन में न तो किसी तरह का कोई डर है और न ही कोई चिंता। अभी तक की यात्रा में उन्हें कोई थकावट भी महसूस नहीं हुई। सभी दोस्त गप्पें लगाते, हंसी खुशी बाबा बर्फानी के जयकारे लगा रहे थे, और आगे बढ़ते जा रहे थे।