फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   After vaccination, you will get admission in women's college

वैक्सीनेशन के बाद महिला कॉलेज में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
After vaccination, you will get admission in women's college
उधमपुर। कालेज की छात्राओं को अब वैक्सीन लगवाने के बाद ही कालेज में एडमिशन मिलेगी। इसके लिए कालेज प्रशासन की तरफ से साफ आदेश जारी कर दिया गया है। महिला कालेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और एडमिशन करवाने आई छात्राओं को साफ निर्देश दिए गए हैं कि 18 वर्ष व इससे अधिक आयु की छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के बाद ही एडमिशन मिलेगी। वैक्सीन के लिए कालेज के अंदर ही विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार से कालेज में पार्ट वन के पहले सैमेस्टर के लिए एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और छात्राओं ने फार्म लेकर भरना शुरू कर दिया है। पहले दिन महिला कालेज में 200 से अधिक छात्राओं ने फार्म लिया था। फार्म भरने के बाद 16 अगस्त को पहली कट आफ मैरिट सूची जारी होनी है और फिर जिनका नाम सूची में आएगा, वह फीस जमा कर एडमिशन हासिल कर सकेंगी। छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कालेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सभी को वैक्सीन लगवानी होगी। जो भी छात्रा 18 वर्ष या फिर इससे अधिक उम्र की होंगी उनको हर हाल में वैक्सीन लगवानी होगी और वैक्सीन लगवाने के बाद ही उनको एडमिशन और कालेज में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। जो भी छात्राएं कालेज में एडमिशन के लिए पहुंच रही है, कालेज प्रशासन उनको इसके लिए दिशा निर्देश दिए है।
विज्ञापन

कालेज की प्रिंसिपल मीनू महाजन ने कहा कि कालेज के पूरे स्टाफ ने वैक्सीन लगवा दी है। स्टाफ 100 प्रतिशत वैक्सीनेटिड हो गया है। 80 प्रतिशत छात्राओं ने भी वैक्सीन लगवा दी है। सप्ताह के लिए कालेज के अंदर ही वैक्सीनेशन के विशेष शिविर का भी आयोजन किया गया है। सोमवार को छात्राएं कालेज के अंदर ही वैक्सीन लगवा सकती हैं। कोई छात्रा अगर कालेज के अंदर वैक्सीन नहीं लगाना चाहती तो वह अन्य किसी सेंटर में वैक्सीन लगवा सकती है। छात्राओं को एडमिशन वैक्सीन लगवाने के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed