{"_id":"60c8ee608ebc3e32bc4e949f","slug":"after-the-relaxation-the-rules-are-flying-in-the-markets-udhampur-news-jmu2373977123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढील मिलने के बाद बाजारों में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढील मिलने के बाद बाजारों में उड़ रहीं नियमों की धज्जियां
विज्ञापन
उधमपुर। बाजार में लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियम को भी हर रोज पूरी तरह से अंदाज किया जा रहा है। मंगलवार को तो बाजार के हालात को देख कर लगा रहा था कि सरकार ने पूरी तरह से अनलॉक कर दिया है और कोरोना संकट भी टल गया है। बाजार के विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
अनलॉक की प्रक्रिया के तहत बाजार में पिछले सप्ताह की तरह ही मंगलवार को दुकानों को खोला गया। सुबह से शाम पांच बजे तक बाजार में केमिस्ट, लैब, हेल्थ क्लीनिक, दूध की दुकानें, फल-सब्जी, मटन-चिकन, ऑटो मोबाइल रिपेयर, असेस्टरी, सर्विस स्टेशन, एग्रीकल्चर इनपुट, रेहड़ी, कैंटीन, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी, मिठाई के साथ कपड़े, रेडीमेड गारमेंटस, टेलर, बुटीक, फुटवेयर, कॉस्टमेटिक, ज्वैलरी, खिलौने, गिफ्ट आइटम, मल्टीपल आइटम के शो रूम, ड्राइ क्लीन, हैंडलूम, फोटो स्टेट, फर्नीचर की दुकानें खुलीं। दिन बढ़ने के साथ बाजार में लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई। दोपहर 12 बजे तक तो बाजार में हालात ऐसे बन गए है कि कई रेडीमेड व कपड़ों की दुकानों के अंदर व बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई।
प्रशासनिक व पुलिस टीमें बाजार का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाती रहीं। इसके साथ ही वाहनों को गोल मार्केट की तरफ जाने से रोका गया, जिस कारण मुखर्जी बाजार और इंदिरा चौक पर कई बार जाम लगता रहा। शाम तक बाजार में बहुत ज्यादा रौनक नजर आई। करीब छह बजे तक बाजारों में फिर से सन्नाटा पसर गया।