फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Actor Akshay Kumar visited Mata Vaishno Devi.

Udhampur News: अभिनेता अक्षय कुमार ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Actor Akshay Kumar visited Mata Vaishno Devi.
प्रशंसकों ने ''जय माता दी'' के जयकारे लगाए, तस्वीरें व सेल्फी भी लीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। अभिनेता अक्षय कुमार ने वीरवार सुबह मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। वे विशेष हेलीकॉप्टर से जम्मू से पंछी हेलीपैड पहुंचे जहां श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बैटरी कार से भवन के लिए रवाना हुए।

अक्षय कुमार को अपने बीच पाकर वहां मौजूद श्रद्धालु और प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। प्रशंसकों ने ''जय माता दी'' के जयकारे लगाए और अभिनेता के साथ तस्वीरें व सेल्फी भी लीं।मां वैष्णो देवी की विशेष पूजा-अर्चना के बाद पुजारियों ने उन्हें माता की पवित्र चुनरी भेंट की। इसके बाद अक्षय कुमार रोपवे के जरिए भैरव घाटी पहुंचे और बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी की। दोपहर करीब 12 बजे वे हेलीकॉप्टर से वापस जम्मू लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed