फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Action

जलापूर्ती विभाग बकायादारों को लेकर हुआ सख्त

विज्ञापन
Action
कटड़ा। धर्मनगरी में पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर जलापूर्ति विभाग सचेत हो गया है। जल्द भुगतान न करने वालों पर कानूनी कार्र्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इस संबंध में बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के एईई अजय शर्मा ने बताया कि निजी निवास पर दिए कनेक्शन का अधिकतर भुगतान समय पर होता रहा है। जबकि कई प्रमुख वाणिज्य कनेक्शन का वर्षों से भुगतान नहीं हुआ है। इसमें होटल, धर्मशालाएं, सरकारी कार्यालय, आदि शामिल हैं। पर्यटन विभाग का 27 लाख, सुलभ इंटरनेशनल का छह लाख, नगरपालिका का 35 लाख, होटल अंबिका का 18 लाख, दुर्गा भवन का पांच लाख, चिंतामणि धर्मशाला का आठ लाख से अधिक बकाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह नहीं कहा जा सकता। लेकिन, इस बकाए को जल्द वसूल करने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इन कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। समय रहते अगर भुगतान नहीं किया गया, तो सूद सहित पैसा वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed