फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accused arrested with banned capsule

प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused arrested with banned capsule
किश्तवाड़। पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1540 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी मुख्यालय किश्तवाड़ आशीष गुप्ता की देखरेख में पुलिस थाना किश्तवाड़ की पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर आबिद बुखारी के नेतृत्व में मालीपेठ किश्तवाड़ में नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 40 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अंजार बेग निवासी चेरहाड़ किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसके पास नशीला पदार्थ की बड़ी खेप है, जिसे उसने अपने घर में रखा है। आरोपी के घर पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो 1500 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने कैप्सूल को जब्त करते हुए आरोपी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन बट्ट ने कहा कि किश्तवाड़ पुलिस समाज से नशा उन्मूलन के लिए युवाओं को जागरूक कर रही है। हम क्षेत्र के लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और 9906154100 या 112 पर नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में जानकारी पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed