किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में रविवार दोपहर बाद शहर से लगभग 15 किमी दूर डूल इलाके में एक कार और वैन की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो वाहनों में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हालांकि इनमें कोई भी गंभीर नहीं है। फिर भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया वाहनों के तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों में निसार अहमद निवासी माली पेठ (44), जानकी नाथ निवासी गलहार भाटा, संदीप सिंह निवासी ठाठरी (39), आशिक हुसैन (33) निवासी काहरा, फातिमा बेगम निवासी नागसेनी (40), राम नाथ निवासी कुंदल पाडर (39) और मोहमद साबिर निवासी कुलगाम (37) हैं।

फोटो....किश्तवाड़ के डूल में वाहनों की भिड़ंत..7 घायल- फोटो : UDHAMPUR

फोटो....किश्तवाड़ के डूल में वाहनों की भिड़ंत..7 घायल- फोटो : UDHAMPUR