{"_id":"61fc220a82494d78dc5e3b76","slug":"accident-udhampur-news-jmu253123017","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड कैरियर ऑटो को लेकर जा रही क्रेन खाई में गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोड कैरियर ऑटो को लेकर जा रही क्रेन खाई में गिरी, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के मांड क्षेत्र में वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा एक क्रेन के खाई में गिरने से हुआ है। जानकारी मिलने पर घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उधमपुर से एक लोड कैरियर ऑटो (जेके 19-9732) को जम्मू की तरफ लेकर जा रही एक क्रेन जब टिकरी के मांड क्षेत्र में स्थित एफसी स्टोर के पास पहुंची, तो वह चालक से अनियंत्रित हो गई। और करीब 30 से 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान सुरिंद्र कुमार (30) पुत्र चमन लाल निवासी आरएस पुरा जम्मू और अविनाश सिंह (55) पुत्र प्रयाग सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी जम्मू के रूप में हुई है। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।