{"_id":"699f513681956b2aa203ec7a","slug":"accident-one-died-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133010-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हादसे में घायल ने जीएमसी जम्मू में तोड़ा दम, पौनी के सुदीन का रहने वाला था मानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हादसे में घायल ने जीएमसी जम्मू में तोड़ा दम, पौनी के सुदीन का रहने वाला था मानिक
विज्ञापन
पौनी। भांबला मार्ग के दुगी में मंगलवार को मोटरसाइकिल और डंपर की टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानिक शर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी सुदीन हुई।हादसे के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया।
अनियंत्रित डंपर नाले में गिरा, जानी नुकसान नहीं
रामनगर। डालसर-गुरलांग मार्ग पर बुधवार को डंपर हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार डंपर रामनगर से गुरलांग की ओर जा रहा था। लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एससी कम्युनिटी हॉल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर सड़क से नीचे नाले में जा गिरा। लोगों ने तुरंत चालक को वाहन से सुरक्षित निकाल लिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम और मजबूत किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।