फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

ओवरलोड कार टायर फटने से सड़क पर पलटी, नौ घायल

विज्ञापन
accident
कार दुर्घटना की तस्वीरें - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए भक्तों की एक कार रविवार को उधमपुर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर ही पलट गई। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को फौरन उपचार के लिए कटड़ा चिकित्सा केंद्र लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माता के दर्शन कर लौट रही एक ग्रेंड आई10 कार (जेके 02 बीयू 3595) टायर फटने के बाद चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई, और पैंथल ब्लॉक के पास सड़क पर पलट गई। इस कार में नौ लोग सवार थे। कार जरूरत से ज्यादा भरी हुई थी, इसलिए इसमें सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, कटड़ा चिकित्सा केंद्र में उपचार के बाद ही उनकी हालत स्थिर हो गई।
विज्ञापन

घायलों की पहचान कुलदीप कुमार (48) पुत्र रोशन लाल निवासी रामनगर, रंजना कुमारी (39) पत्नी कुलदीप कुमार, मासवी महाजन (11) पुत्री कुलदीप कुमार, रोहित महाजन (40) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी उधमपुर, तानिश महाजन (12) पुत्र राजेंद्र कुमार, पारिश महाजन (3) पुत्री रोहित महाजन, दिव्या गुप्ता (14) पुत्री कुलदीप कुमार, सोनाली गुप्ता (19) पुत्री कुलदीप कुमार, शिवाली गुप्ता पत्नी रोहित कुमार निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कार दुर्घटना की तस्वीरें

कार दुर्घटना की तस्वीरें- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed