{"_id":"620d4bb27aa38e3dcc28c8be","slug":"accident-katra-news-jmu2539824138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में जम्मू शहर के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में जम्मू शहर के चार लोग घायल
कड़माल क्षेत्र में दो बाहन की टक्कर
- फोटो : KATRA
Link Copied
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को सड़क दुर्घटना का एक मामला सामने आया है। शहर से कोई एक किलोमीटर दूर कड़माल क्षेत्र में टैंपो और ऑल्टो कार में भिड़ंत हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना कटड़ा शहर से एक किलोमीटर दूर कड़माल इलाके की है, जहां जम्मू से रियासी की ओर जा रहा टैंपो (जेके-02बीपी-1811) जम्मू की ओर जा रही ऑल्टो कार (जेके-5जी-7783) से टकरा गया। इसमें चालक सहित सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए कटड़ा चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान परवेज अहमद (42) पुत्र अब्दुल मजीद मीर, अलमा परवेज (35) पत्नी परवेज अहमद, सोमेया परवेज (20) पुत्री परवेज अहमद और नावेद शौकत (21) पुत्र शौकत अली सभी निवासी छन्नी हिम्मत, जम्मू के रूप में हुई है। सभी को मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार कटड़ा चिकित्सा केंद्र में किया जा रहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।