फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ACCIDENT IN KATRA

Udhampur News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 22 घायल

विज्ञापन
ACCIDENT IN KATRA
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार सहित राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसा मूरी चेकपोस्ट के पास तीखे मोड़ पर हुआ। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। घायलों में से 15 को इलाज के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल लाया गया। 7 का नजदीक के डंसाल क्षेत्र के अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बस ओवरस्पीड थी।
विज्ञापन

बस में 30 के करीब श्रद्धालु थे। मृत महिला की पहचान निकिता (27) पुत्री मनोज कुमार के रूप में हुई। वह जयपुर के सोडाला की रहने वाली थी। वहीं, कटड़ा अस्पताल में उपचाराधीन लोगों की पहचान मनोज कुमार (45) पुत्र साधु राम, दिव्या (20) पुत्री हेमचंद, गुन्नू (1) पुत्री कमल, मोना (30) पत्नी हेमचंद, आर्यन (6) पुत्र भावन साई, भावनसाई (44) पुत्र महेंद्र, कैलाश कुमावत (38) पुत्र प्रेमचंद, रोहन (17) पुत्र कैलाश कुमावत, दक्ष (6) पुत्र विजय, चंचल सिंह (30) पुत्र जगदीश व मयंक (6) पुत्र भावन साईं सभी निवासी सोडाला, जयपुर है। चार घायल श्रद्धालुओं देवांश (24) महेंद्र सिंह, सरोज देवी (50) पत्नी हेमचंद, सुशीला (50) पत्नी मनोज व दीपा कुमारी (22) पुत्री हेमचंद को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सभी लोग रविवार दोपहर बस नंबर आरजे 14 पीडी- 4101 से राजस्थान के लिए रवाना हुए। कटड़ा से 14 किलोमीटर दूर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच ही पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ, यातायात विभाग, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed